उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस रविवार को एक बजे होटल ताज के विवांता में होगी। इसी मौके पर फिल्म ‘सुल्तान’ के गीत की तर्ज पर नया नारा ‘यूपी को साथ पसंद है’ जारी किया जाएगा।
चौधरी के मुताबिक, 29 जनवरी को ही अखिलेश और राहुल राजधानी लखनऊ में ‘विकास से विजय की ओर’ का संदेश देते हुए रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो जीपीओ पार्क के पास गांधी जी की प्रतिमा स्थल से शुरू होगा और हजरतगंज से होते हुए मेफेयर चौराहे से घूमकर लालबाग में नावेल्टी चौराहा तक पहुंचेगी। वहां से दोनों नेताओं की यात्रा कैसरबाग, (नजीराबाद होते हुए) अमीनाबाद, से होकर पुराने लखनऊ पहुंचेगी।
अखिलेश और राहुल पुराने लखनऊ में नक्खास चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंचेंगे, जहां रोड शो का समापन होगा। रोड शो के दौरान राजधानी में जगह-जगह दोनों नेताओं का स्वागत होगा।
dharmpath.com dharmpath