शिवसेना के राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रभु राम से किए हुए वादे को निभाए। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव की बेला आती है तब भाजपा ‘राम-राम’ चिल्लाना शुरू कर देती है। भाजपा में भी परिवारवाद घुस गया है। इसने प्रत्याशियों को जाति व रिश्तेदारी के आधार पर टिकट दिया है।
उन्होंने कहा कि बहुत से अपराधी टिकट पाकर भाजपा की गंगा में पवित्र हो गए हैं। कई राष्ट्रीय नेताओं के पुत्रों व परिजनों को टिकट दिए हैं।
अनिल सिंह ने ऐलान किया, “जिन बहुत से रामभक्तों का टिकट भाजपा ने काटा है, वे हमारे पार्टी से उम्मीदवार होंगे। असली रामभक्तों को शिवसेना अपने टिकट पर चुनाव लड़ाएगी।”
सिंह ने कहा, “जाति व परिवारवाद पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा देश के हिंदू समाज के साथ धोखा व छलावा कर रही है। उप्र की जनता बिहार की तरह यहां भी इनको धूल चटाएगी।”
dharmpath.com dharmpath