उप्र : सपा कार्यालय बंद, मुख्यमंत्री आवास पर हुजूम

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर बैठक चल रही है। वहीं कार्यकर्ताओं और अखिलेश समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

कार्यकर्ता और समर्थक को संभालना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। वहीं सपा प्रदेश कार्यालय को भी कब्जाने की कोशिश की जा रही है।

सोमवार को अखिलेश के सरकारी आवास में बैठक चली। वहीं बाहर अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने उसने कार्यकर्ता बेताब दिखे। वहां जमा लोगों का हुजूम पुलिस बैरिकेडिंग को फांदकर अंदर घुसने की लगातार कोशिश कर रहा था। वहीं अखिलेश समर्थक कई कार्यकर्ता सपा प्रदेश कार्यालय को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे।

सपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ता जमा हो गए। यहां कार्यालय के अंदर घुसने की होड़ लगी रही। इसके बाद पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए बंद कर दिया गया। कहा गया कि मुख्यमंत्री की बैठक के बाद कार्यालय को खोला जाएगा।

गौरतलब है कि शिवपाल यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही कई अखिलेश समर्थकों पर गाज गिरी थी। अब आसार हैं कि सभी युवा बर्खास्त मंत्रियों को पार्टी में फिर से शामिल किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493