उप्र : सपा नेता मित्रसेन यादव का निधन

लखनऊ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मित्रसेन यादव का सोमवार को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। फैजाबाद के बीकापुर से विधायक मित्रसेन यादव 85 साल के थे।

मित्रसेन यादव को रविवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। आज (सोमवार) सुबह लगभग 9.30 बजे उनका निधन हो गया।

मित्रसेन पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से जुड़े हुए थे। उनका जन्म फैजाबाद के एक गांव में 11 जुलाई, 1934 को हुआ था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले मित्रसेन सपा और बसपा में रहकर फैजाबाद से तीन बार सांसद और सात बार विधायक रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493