उप्र सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य : अखिलेश

लखनऊ, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक तेजी से विकास करने वाला राज्य है। उन्होंने यह बात समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता विनोद बथ्र्वाल की पुस्तक ‘मुलायम सिंह यादव और उत्तराखंड’ के विमोचन के मौके पर कही।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय में किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों की हर संभव मदद का दावा करते हुए उप्र के विकास का भी जिक्र किया और देश के अन्य राज्यों में भी सपा के विस्तार का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदूषण कम करने के लिए समाजवादी फार्मूले का जिक्र करते हुए सभी को ‘साइकिल’ से चलने की सलाह दी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। प्रदूषण दूर करने के लिए हमें सोचना पड़ेगा। जब तक जनता का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक समाधान नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, “साइकिल से चलना एक समाधान है। हमारी सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। प्रदूषण ने मुंबई, दिल्ली से लेकर लखनऊ तक को हलकान कर दिया है। सभी डरे-सहमे हुए हैं। अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों से और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।”

इस मौके पर बथ्र्वाल के अलावा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश की तारीफ की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493