उप्र : सर्कस सीखने गए युवक का शव मिला

फरीद नगर (लखनऊ) निवासी राजू व कंधा गांव निवासी गुड्डू मसौली थाने के नहामऊ में एक हफ्ते से लोगों को सर्कस दिखा रहे थे। इनका एक सहयोगी जहांगीराबाद निवासी टमाटर लाल को भी कभी-कभी उनके साथ देखा गया।

पुलिस ने बताया कि राजू व गुड्डू से सर्कस के करतब सीखने के लिए नहामऊ निवासी मंगल प्रसाद गौतम का 22 वर्षीय बेटा शिवचंद्र उर्फ कुट्टू भी गया था, लेकिन रात में नहीं लौटा। उधर राजू, गुड्डू व टमाटर लाल भी गांव से फरार हो गए। शिवचंद्र के नहीं मिलने पर परिजनों के पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार शाम नहामऊ से आधा किलोमीटर दूर शिवचंद्र का शव ग्रामीणों ने खेत में पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस का दी गई। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि गांव में सर्कस सिखाने वाले राजू व गुड्डू ने उनके बेटे की हत्या की है। उनकी तहरीर पर दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493