अमृतसर निवासी सर्राफा कारोबारी हरविंदर सिंह को मंगलवार को कुतुबखाने इलाके स्थित आलमगिरि सर्राफा की दुकान पर माल डिलीवर करना था। इसके लिए वह मंगलवार को ट्रेन से बरेली आए और रेलवे स्टेशन से कुतुबखाने जाने के लिए ऑटो पकड़ा। रास्ते में थाना कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट चैराहे के पास पहले से ही ऑटो में बैठे तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर पहले उन्हें नीचे उतारा और उनसे 15 लाख रुपये के गहनों से भरा बैग लूट लिया और पीछे आ रही कार में बैठ कर फरार हो गए।
लूट की वारदात की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सिटी एसपी रोहित सिंह भी पहुंचे। पुलिस कचहरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रही है।
पीड़ित सर्राफा कारोबारी हरविंदर सिंह ने बताया उनके पास लगभग 15 लाख रुपये के सोने के गहने थे।
dharmpath.com dharmpath