उप्र : सस्ता भोजन पर योगी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सस्ता भोजना उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है।

सूत्रों के अनुसार, आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करने को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई है, और इस दौरान वह इस योजना को लेकर श्रम विभाग का प्रजेंटेशन देखेंगे।

गौरतलब है कि उप्र सरकार मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई दीनदयाल रसोई योजना एवं तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा शुरू की गई “अम्मा कैंटीन” की तर्ज पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है, जिसमें मात्र तीन रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493