पुतिन ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तरेला के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम इस मामले में द हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिक इकाई से इस बारे में अपील करना चाहते हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से जांच के नतीजों के आधार पर संतुलित निर्णय लेने का आग्रह करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इदलिब प्रांत में चार अप्रैल को हुए रासायनिक हमले में करीब 70 नागरिकों की मौत और कई अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath