उप्र : 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सहगल, रमारमण पर गिरी गाज

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। योगी सरकार ने पिछली सरकार के चर्चित आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल और नोएडा के अध्यक्ष रमारमण को भी हटा दिया है।

राज्य सरकार ने बुधवार को 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।

सूची के मुताबिक, नवनीत सहगल को प्रमुख सूचना सचिव सहित कई विभागों की जिम्मेदारियों से हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

नवनीत सहगल की जगह अब अवनीश कुमार अवस्थी प्रमुख सचिव सूचना एवं पयर्टन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अतिरिक्त नोएडा के अध्यक्ष रमारमण को भी प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उनकी जिम्मेदारी मेरठ के मंडलायुक्त आलोक सिन्हा को दी गई है।

प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन एवं राज्य संपत्ति विभाग अनिता सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उप्र के संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. हरिओम को भी प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

उप्र के आबकारी आयुक्त मृत्युंजय नारायण सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके साथ उनके पास नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति एवं संस्कृति विभाग के सचिव पद की भी जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग का भी कार्यभार उनके पास रहेगा। इसके अलावा, कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493