आईबी ने उप्र के अलावा दिल्ली, कोलकता, गुड़गांव, राजस्थान, मुंबई समेत कई राज्यों का उल्लेख किया है।
पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट मोहम्मद एजाज के करीब वर्षो तक बरेली में छिपे रहने और फिर सैन्य कार्रवाइयों समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी आईएसआई तक भेजी जा चुकी है।
सूत्र बताते हैं कि भारत के विभिन्न राज्यों में छिपे लश्कर के आतंकी व आईएसआई एजेंट सोशल साइट्स के जरिए युवाओं को अपने संपर्क में ला रहे हैं। इन सोशल साइट्स की मदद से जानकारी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के अफसरों व आतंकियों के आकाओं को भेजी जा रही है। लिहाजा, सोशल साइट्स पर खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि आईबी ने नोएडा व एनसीआर से सटे दिल्ली में आतंकी व आईएसआई एजंेट अपनी पैठ बना रहे हैं, जिस पर खास तौर पर निगरानी रखनी होगी।
उप्र में अलर्ट होने के बाद गृह विभाग व डीजीपी मुख्यालय द्वारा खास निर्देश दिये जा रहे हैं, जिसमें आगरा, मथुरा, वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, नोएडा समेत करीब एक दर्जन जनपदों में खास सुरक्षा के इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अभिसूचना इकाइयों की टीमें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक स्थलों पर आने-जाने वालों लोगों पर खास निगरानी रखी जाए। इसके लिए जनपदों के वरिष्ठ अफसर स्वंय ब्रीफिंग कर निगरानी रखें।
वहीं डीजीपी मुख्यालय द्वारा एटीएस और एसटीएफ इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है, जो सर्विलांस से संदिग्धों पर नजर रखे हुई हैं।
आईजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया कि यूपी में अलर्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एतियात के तौर पर वरिष्ठ अफसर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रहे हैं। इस संबंध में आईजी एटीएस से भी जानकारी की गई है।
dharmpath.com dharmpath