खास बात यह है कि रामलीला मेला आयोजन के नाम पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोगों को अश्लीलता परोसी गई। बार बालाओं के अश्लील डांस पर लोगों ने जमकर सौ रुपये के नोट उड़ाए। कस्बे में इस कृत्य को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नगरवासियों में भारी आक्रोश है।
स्थानीय निवासी रामप्रीत यादव ने बताया कि बार बालाओं का अश्लील डांस देखने वालों में सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों भी मशगूल थे। ये कर्मचारी रातभर बार बालाओं के भोंडे नाच का लुफ्त उठाते रहे।
लोगों का कहना है कि हर साल रामलीला मेले के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नगरवासियों में भारी आक्रोश है।
dharmpath.com dharmpath