उप्र : सीबीआई ने यादव सिंह को किया गिरफ्तार

लखनऊ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने करोड़ों के घोटाले के आरोपी नोएडा के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने पहले यादव सिंह से पूछताछ की। उसके जवाबों से संतुष्ट न होने पर जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे अथारिटी के चीफ इंजीनियर रहे यादव सिंह को सीबीआई पिछले कई दिनों से पूछताछ के लिए दफ्तर बुला रही थी मगर कोई न कोई बहाना बना कर यादव सिंह सीबीआई दफ्तर नहीं जा रहा था।

अंतत: सीबीआई के अधिकारियों ने बुधवार शाम को यादव सिंह के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया और कार्यालय लाकर पूछताछ शुरू किया। पूछताछ के दौरान जब सीबीआई के अधिकारी यादव सिंह के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए तो उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि नोएडा में विकास कार्यो में हुए घोटालों की जांच वर्ष 2014 के नवंबर में सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने इसके बाद छापेमारी कर यादव सिंह के यहां से 10 करोड़ रुपये नगदी, आभूषण और ढेर सारी अचल संपत्तियों के कागजात जब्त किए थे। सीबीआई ने बैंकों में लॉकर खुलवाकर वहां से भी कीमती जेवर बरामद किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493