पुलिस के मुताबिक, पूर्वी सैनिक ओम प्रकाश (52) थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज में ड्यूटी करते थे। रविवार सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक की नाल सिर से सटाई और गोली मार ली। गोली लगते ही सुरक्षाकर्मी का भेजा उड़ गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या करने का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
dharmpath.com dharmpath