कोहिमा, 19 फरवरी (आईएएनएस)। नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने रविवार को इस्तीफा दे दिया।
नागालैंड में एक नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में शनिवार को सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने प्रदेश के एकमात्र लोकसभा सांसद नेफियू रियो को पार्टी विधायक दल के नए नेता के रूप में अपना समर्थन दिया। इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग का पद से हटना लगभग तय हो गया था।
यह राजनीतिक घटनाक्रम पार्टी विधायकों और निर्दलीय विधायकों सहित 50 से अधिक विधायकों द्वारा रियो के पक्ष में एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद सामने आया है।
नागालैंड विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं।
dharmpath.com dharmpath