पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सहुलदेव एक्सप्रेस का डोभी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर छह माह के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस सुहेलदेव एक्सप्रेस सात जून से डोभी स्टेशन पर 18.45 बजे पहुंचकर 18.47 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 22420 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस सात जून से डोभी स्टेशन पर 08.20 बजे पहुंचकर 08.22 बजे छूटेगी।
dharmpath.com dharmpath