जेसीआई शाहगंज शक्ति, इंटिग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से राजकीय पुरुष चिकित्सालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में 2 सौ 35 अभिभावकों ने अपने शिशुओं का परीक्षण कराया।
आयोजन में शामिल डॉ. तृप्ता दुग्गल, डॉ. साबिया खातून, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएल गुप्ता, डॉ. एमके गुप्ता ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डेढ़ वर्ष के बच्चों को जूनियर वर्ग व डेढ़ से 3 वर्ष तक के बच्चों को सनियर वर्ग में रखा गया।
जूनियर वर्ग में अथर्व प्रथम, वीर द्वितीय, सात्विक तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में परी प्रथम, प्रशा द्वितीय व रवि यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बीमार व शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क दवा वितरित किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके यादव ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संस्था की अध्यक्ष आशा जायसवाल ने अभिभावकों को बच्चों के पालन पोषण व उनकी देखरेख पर विशेष ध्यान देने को कहा।
संस्था की सचिव रीता जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डॉ. सुधाकर मिश्र, गीता जायसवाल, बुलबुल अग्रहरि, पूनम गुप्ता, रीता सोनी, सुनीता अग्रवाल, अलका गुप्ता, ऊषा गुप्ता, सच्चिदानंद सिलाची, संदीप जायसवाल व अन्य उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath