उप्र : हर्ष फायरिंग में कांग्रेस नेता घायल

चकेरी थानाक्षेत्र स्थित जाजमऊ में सपा नेता हसनरुमी ने अपनी बेटी की शादी सऊद अख्तर के बेटे से की थी। देर रात क्षेत्र के ही एक रिसार्ट में वलीमा पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में शहर के कई पार्टी के दिग्गज नेता, रसूखदार आए थे। कई लोग शराब के नशे में धुत होकर डीजे पर डांस करते हुए हर्ष फायरिंग कर रहे थे। तभी एक गोली कांग्रेस नेता मोहम्मद ताहिर के जबड़े को चीरते हुए निकल गई।

वलीमा समारोह में अचानक युवक के गोली लगने से रिश्तेदारों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर सीओ (कैंट) गौरव बंसल और चकेरी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल से बाचतीत कर घटना की जानकारी ली।

सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गेस्ट हाउस में हुई हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493