हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली ट्रेन 12190 महाकौशल एक्सप्रेस देव विजय रामदास सफर कर रहा था। इसी दौरान जब ट्रेन मथुरा और आगरा के बीच चल रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने से उसे उल्टी आने लगी। इसके लिए वह कोच के गेट पर जा पहुंचा, जहां अचानक संतुलन बिगड़ने वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।
यह देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका औरघायल यात्री उठाकर झांसी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां उसे मेडिकल कालेज भेज दिया है।
वहीं दूसरी ओर हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली ट्रेन 12448 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में भूपेंद्र दिल्ली से सफर कर रहा था। ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर पहुंची तो वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath