उप्र : हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद बीएचयू में भर्ती

लखनऊ/वाराणसी, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद को तबीयत बिगड़ने पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुन्दरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार देर रात डॉ़ वी.के. दीक्षित की देखरेख में भर्ती किया गया।

मोहम्मद शाहिद 1980 मास्को ओलंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे। ड्रिब्लिंग के मास्टर कहे जाने वाले मोहम्मद शाहिद ने 1982 व 1986 एशियाई खेलों में देश को क्रमश: रजत और कांस्य पदक दिलाया था। उन्हें 1981 में अर्जुन अवॉर्ड व 1986 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493