नई दिल्ली/हैदराबाद, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक आतंकवादी गिरोह की बाबत गुप्त सूचना मिलने के बाद हैदराबाद में 10 जगहों पर ताबड़तोड़ छापामारी की और हथियार व गोला-बारूद बरामद किए।
एक अधिकारी ने कहा, “एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से आज सुबह हैदराबाद शहर में 10 जगहों पर तलाशी ली। तलाशी अब भी जारी है। अब तक हथियार, विस्फोटक सामग्री एवं भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।”
कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath