उप्र : होमगार्ड ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास

महिला ने सबूत दिखाते हुए थानेदार से एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से फरियाद की है।

पीड़िता ने बताया कि वह रात में अपने मकान में मौजूद थी। उसका पति गांव में ही स्थित ट्यूबवेल में गया था। घर में उसकी 10 वर्षीय बेटी अर्चना व 7 वर्षीय पुत्र आनंद भी मौजूद था, तभी औंग थाने का होमगार्ड सुधीर कुमार तिवारी घर में घुस आया और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा।

महिला के शोर मचाने पर उसके बच्चे व गांव के ही सूबेदार सिंह व गणेश व अमर सिंह मौके पर आ गए। किसी तरह उसकी इज्जत बच गई। होमगार्ड उसे व गवाहों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। उसने बताया कि छीना-झपटी के दौरान होमगार्ड की नेमप्लेट, घड़ी व रुद्राक्ष की माला टूट गई, जो सूबत के तौर पर अभी भी उसके पास मौजूद है। पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493