रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि यह वही सपा सरकार है, जिसने यादव सिंह को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों की सरकार को जानकारी है, फिर भी मुख्यमंत्री से कार्रवाई की कोई उम्मीद नहीं है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने स्वयं स्वीकार किया है कि प्रदेश सरकार में कई मंत्री भ्रष्ट हैं, जिनकी उन्हें जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
डॉ. अहमद ने कहा कि प्रदेश के लोकायुक्त ने बसपा शासन के कई मंत्रियों के ऊपर कार्रवाई का निर्देश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया था, लेकिन अब तक उनकी फाइलांे का पता ही नहीं है, जिससे यह सिद्ध होता है कि सपा-बसपा भ्रष्टाचार की पोषक हैं।
dharmpath.com dharmpath