सन् 1945 में जापान के खिलाफ अमेरिका की जीत के उपलक्ष्य में एक नाविक ने नर्स ग्रेटा का चुंबन लिया था और इसके बाद इनकी चुंबन लेती तस्वीर खासी लोकप्रिय हुई थी। ग्रेटा का वर्जिनिया के एक अस्पताल में न्यूमोनिया से जूझते हुए निधन हो गया।
14 अगस्त 1945 को जिस समय ग्रेटा ने नाविक जॉर्ज मेंडोन्सा को यह ऐतिहासिक चुंबन लिया, तब उनकी उम्र 21 वर्ष थी।
यह तस्वीर लाइफ पत्रिका के फोटोग्राफर अल्फ्रेड इसेनटैड ने ली थी और यह तस्वीर 20वीं सदी की सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर बन गई थी।
परिवार के मुताबिक, ग्रेटा को अपने दिवंगत पति डॉ. मिशा फ्रेडमैन के साथ अर्लिगटन नेशनल सेमेंटरी में दफनाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath