हरसिंगपुर गांव निवासी नन्कू रैदास बेटी नैना (3) व नैनसी (4) रेलवे लाइन पार कर आंगनवाड़ी केंद्र जा रही थीं। जैसे ही दोनों बच्चियां अप लाइन पार करने लगीं, उसी बीच दोनों बहनें कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गईं।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने दोनों बच्चियों का पंचनामा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए।
dharmpath.com dharmpath