उप्र : 3 ग्रामीणों के हत्यारों का सुराग नहीं

बांदा, 10 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में धर्म नगरी चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना के औदहा गांव में 50,000 रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव गैंग द्वारा की गई तीन ग्रामीणों की हत्या मामले में पुलिस अब तक डकैतों का पता नहीं लगा पाई है।

पुलिस ने औदहा गांव के जंगल से सोमवार शाम तीन ग्रामीणों -विनोद पांडेय (35), राजाराम यादव (40) और हरि प्रसाद यादव (45)- के गोलियों से छलनी शव बरामद किए थे।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के.के. चौधरी ने मंगलवार को बताया, “डकैतों की तलाश में रातभर पुलिस ने जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक डकैतों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।”

चौधारी ने कहा, “मारे गए तीनों ग्रामीण लूटी हुई एक रायफल के वापसी का समझौता करने गैंग के पास गए थे, लेकिन बात न बनने पर गैंग के सदस्य रामगोपाल उर्फ गोप्पा यादव ने तीनों की गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में गोप्पा, रजौवा व मुन्ना यादव सहित पांच डकैतों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493