सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मां के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को दरिंदे रात में उठा ले गए। रात में 12 बजे के करीब जब उसकी मां जागी तो अपनी बच्ची को पास न पाकर परेशान हो गई। उसने रातभर बच्ची को खोजा, लेकिन उसका कहीं पता न चला।
सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गईं तो पास के ही खेत में बच्ची का शव मिला, जो नग्न अवस्था में और खून से लथपथ था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा, “प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath