उप्र : 5.94 लाख के नकली नोट के साथ 4 गिरफ्तार

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर के एक मकान में शुक्रवार रात छापा मार कर चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 5 लाख 94 हजार रुपये के नकली नोट व एक प्रिंटर बरामद हुआ है। हालांकि मौके से एक बदमाश फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान नासिर, शाहरुख, दीपक और डॉ. नफीस के रूप में हुई है। चारों मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह करीब 5 महीने हबीबपुर गांव में नकली नोट छाप रहा था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि ये बाजार में अब तक लगभग 18 लाख रुपये चला चुके हैं।

एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड रेहान पुलिस की पकड़ से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रेहान का पिता अहसान पहले भी पाकिस्तन से नकली नोट लाने के आरोप में जेल जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493