कश्मीर : रक्षा सचिव, उप सेना प्रमुख ने लिया सुरक्षा का जायजा (लीड-1)

श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रक्षा सचिव संजय मित्रा और उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट शरत चंद ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर वहां सीमाओं व आंतरिक इलाकों में सुरक्षा का जायजा लिया।

दोनों ने बदामी बाग छावनी का दौरा किया जहां चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट ने उन्हें सुरक्षा को लेकर जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रक्षा सचिव ने नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों का भी दौरा किया है और भीतरी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मित्रा को इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने में सभी सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय की भी जानकारी दी गई।

इस बीच, उप सेना प्रमुख ने भी मौजूदा सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में इस साल 29 जनवरी तक भारत-पाक सीमा पर कुल 192 बार युद्ध विराम का उल्लंघन होने की जानकारी दी थी।

वहीं, 2017 में 860 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ था। वर्ष 2016 में 228 बार और 2015 में 152 बार युद्ध विराम का उल्लंघन हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493