बच्ची के पिता ने तहरीर में कहा है कि जैसा कि बच्ची ने बताया है, वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके पास पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने घर के पास स्थित कुएं के पास ले गया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भादवि 376, 506, 3/4 एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath