उप्र : 70वें स्वाधीनता दिवस पर राज्यपाल की बधाई

राज्यपाल ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी ज्ञात एवं अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए अपने बधाई संदेश में कहा, “आज का दिन हमें राष्ट्रीय गौरव एवं आत्माभिमान की अनुभूति कराता है। इसके साथ ही स्वाधीनता संघर्ष में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले असंख्य शहीदों, वीरों और वीरांगनाओं का पुण्य स्मरण कर हम उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा प्राप्त करते हैं।”

नाईक ने कहा, “उत्तर प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश रहा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम पंक्ति के रूप में राष्ट्र को एक सशक्त नेतृत्व प्रदान किया। आजादी के बाद देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी जैसे अब तक नौ प्रधानमंत्री इसी प्रदेश ने दिए हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रामराज की कल्पना की थी।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे के साथ देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने, आतंकवाद को शिकस्त देने, महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव एवं भयमुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से काम करना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रत्याशित है, ऐसे में समस्त नागरिक, राजनैतिक दल सहित सभी को शांति-व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493