आजाद हिंद फौज के सिपाही को भाजपा ने सम्मानित किया

गाजीपुर, 14 अगस्त (आईएएनएस/आईपीएन)। शौचालय के लिए दरदर ठोकर खा रहे आजाद हिंद फौज के सिपाही तिलकू राम का रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न प्रदान कर भाजपा कार्यालय में सम्मानित किया।

सुनील सिंह ने कहा कि एक माह के अंदर स्वतंत्रता सेनानी के घर पर शौचालय और सौर लाईट की व्यवस्था सांसद मनोज सिन्हा के निधि से कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि तिलकू राम प्रजापति जैसे देश भक्तों को याद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नमन कार्यक्रम चलाया है।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी तिलकू रामा प्रजापति ने सरकार द्वारा प्रदत मेडल युवाओं को दिखाया और उनके अंदर देशभक्ति का जज्बा भरा।

सम्मान कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश सिंह, सुमित तिवारी, वेद प्रकाश अकेला, रंजन तिवारी, सौरभ पांडेय, अविनाश सिंह, लौकू प्रजापति, अन्नू सिंह, पलक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493