उप चुनाव के नतीजों के बाद शरद पवार से मिले राहुल

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन लोकसभा सीट के उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद बुधवार शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने इस दौरान 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों की एकजुटता के संबंध में बातचीत की।

सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच 90 मिनट तक बैठक हुई और दोनों नेताओं ने संभवत: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट और बिहार की अररिया सीट पर भाजपा की हार के बाद उत्पन्न राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी को बहुजन समाज पार्टी ने समर्थन दिया था और इस परिणाम से वर्ष 2019 चुनाव में सभी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने की सोच को प्रमुखता से सामने ला दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने संसद के बाहर और अंदर नरेंद्र मोदी सरकार से मुकाबला करने के तरीकों के बारे में भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493