कोलकाता की फ्लॉवर मार्केट में लगी भयंकर आग

कोलकाता, 15 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता के आर्मीनियाई घाट इलाके में गुरुवार को भयंकर आग लग गई, जिसके कारण पूर्वी रेलवे की सर्कुलर रेल सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो गईं।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “फ्लॉवर मार्केट के पास एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई और आस-पास की झुग्गी में फैल गई, जिसमें लगभग 15 अनधिकृत झुग्गियां जल कर राख हो गईं।”

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं मिली है। यह आग रासायनिक गोदाम में रखी ज्वलनशील सामग्री के कारण लगी थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493