नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक अदालत ने चर्चित उबेर दुष्कर्म मामले में कंपनी के ड्राइवर शिव कुमार यादव को दोषी करार दिया।
उल्लेखनीय है कि पांच दिसंबर, 2014 की रात एक महिला कार्यकारी ने दिल्ली के इंद्रलोक स्थित अपने घर जाने के लिए एप्लीकेशन सर्विस के जरिए उबेर कैब कंपनी की एक कार किराए पर मंगवाई थी। उसी दौरान चालक ने कैब में सवार महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, ड्राइवर शिव कुमार यादव कैब को एक निर्जन स्थान पर ले गया और वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।
dharmpath.com dharmpath