संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ पर नीली रोशनी से जगमगाएगी दुनिया

संयुक्त राष्ट्र के संचार एवं सार्वजनिक सूचना की अंडर महासचिव क्रिस्टिना गैलाच ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “संयुक्त राष्ट्र के विश्व को नीले रंग में रंगों अभियान के तहत दुनिया के 60 से अधिक देश अपने करीब 200 ऐतिहासिक स्थलों को नीली रोशनी से जगमग करने को राजी हो गए हैं।”

गैलाच ने कहा कि उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर यह लाइट शो यूएन के ‘सुदृढ़ संयुक्त राष्ट्र, बेहतर विश्व’ विषय पर रोशनी डालेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए आयोजकों से इस कार्यक्रम को जितना हो सके ऊर्जावान बनाने को कहा गया है।

गैलाच ने कहा, “हमने स्थानीय प्रशासन और अन्य से लाइट शो के लिए कम से कम बिजली की खपत के इस्तेमाल का आग्रह किया है।”

नीले रंग में अपनी छटा बिखेरने वाले अन्य ऐतिहासिक स्थलों में ब्राजील की क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा, रूस का हर्मिटेज संग्रहालय, जॉर्डन का प्राचीन पेट्रा शहर और पीसा का लीनिंग टावर शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक रंग नीला है। संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूतों को अनाधिकारिक रूप से ‘ब्लू हेलमेट’ और ‘ब्लू बेरेट’ कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के झंडे में भी नीला रंग है।

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर को हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493