भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा और हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार को कई स्थानों पर बादलों की मौजूदगी से सुबह का मौसम सुहावना रहा। वहीं बादलों के कारण धूप की तल्खी कुछ कम रही।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री, इंदौर में 20.9 डिग्री, ग्वालियर में 22.4 डिग्री और जबलपुर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, इंदौर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath