उभयलिंगी होना स्वाभाविक है : मिशेल

लॉस एंजेलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल रोड्रिग्ज का कहना है कि दोनों लिंगों के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक एवं जैविक है और वह खुद को आजाद महसूस करती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ की कलाकार मिशेल के प्रेम संबंध मॉडल एवं अभिनेत्री कारा डेलेवीन और अभिनेता जैक एफ्रॉन दोनों के साथ हैं।

मिशेल ने स्पैनिश समाचार पत्र ‘अल पेरिस’ को बताया, “दोनों लिंगों के प्रति आकर्षित होना स्वाभाविक और जैविक है। मैं नई चीजों के अनुभव लेना चाहती हूं और खुद को आजाद महसूस करना चाहती हूं।”

प्यूटरे रिको निवासी पिता और डोमिनिकन गणराज्य निवासी मां की संतान मिशेल ने हॉलीवुड में रूढ़िवादी भूमिकाओं के खिलाफ संघर्ष किया और खुद को कामुक भूमिकाओं से दूर रखा।

उन्होंने कहा, “मैं यौन आकर्षण से उसी तरह बचती रही, जैसे आप गोलियों से बचते हैं, क्योंकि हिस्पैनिक (स्पैनिश भाषी) भूमिकाएं बुरी लड़कियों और लालच के बारे में होती हैं। मैं वह सब नहीं करना चाहती। मैं यौन आकर्षण से परे हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493