जस्सी ने प्रशंसक को आत्महत्या से रोका

लॉस एंजेलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जस्सी स्मोलिट ने अपने एक प्रशंसक को खुादकुशी करने से रोका। उन्होंने बताया वह अपनी एक प्रशंसक से मिलने के बाद रोने लगे, जब उसने उन्हें बताया कि वह अपनी लैंगिकता को लेकर लगभग आत्महत्या करने वाली थी।

प्रशंसक ने जस्सी को बातया कि प्रशंसक ने उन्हें बताया कि जस्सी को ‘द ऐलेन डीजेनेरस शो’ में देखने बाद उसने आत्महत्या का अपना इरादा बदल दिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, शो की मेजबान एलेन डीजेनर्स के साथ साक्षात्कार के दौरान जस्सी ने बेहिचक बताया था कि वह समलैंगिक हैं।

जस्सी के समलैंगिकता पर सार्वजनिक तौर पर बोलने से उनके कई प्रशंसकों को संबल मिला। उनकी यह प्रशंसक उन्हें एक गायन कार्यक्रम में मिली थी।

उन्होंने ‘ईन्यूज’ को बताया, “यह लड़की एक गायन कार्यक्रम में आई थी। उसने अपने हाथों पर कटे के निशान दिखाए। वह आत्महत्या करने वाली थी, लेकिन मुझे ‘एलेन..’ में देखने के बाद उसकी जिंदगी बदल गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493