नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप निकली और मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह के समय आसमान साफ होगा, लेकिन दोपहर बाद बादल छाएंगे। हल्की फुहारें भी पड़ सकती हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 68 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath