उमा को नापसंद हैं उबाऊ बच्चे

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। ‘किल बिल’ अभिनेत्री उमा थरमैन का कहना है कि यदि उनका कोई बच्चा उबाऊ होता तो यह उनके लिए असहनीय होता।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 44 वर्षीया उमा के पूर्व पति एथान हावके के साथ दो बच्चे-15 वर्षीया बेटी माया और 12 वर्षीय बेटा लेवॉन है। अपने पूर्व मंगेतर अरपैड बुसॉन के साथ उनकी दो वर्षीया बेटी लूना है। उमा ने ब्रिटेन की ‘हेल्लो पत्रिका’ को बताया कि उनके बच्चे उनसे कहीं ज्यादा स्मार्ट और बेहतर आचरण वाले हैं।

उन्होंने कहा, “यदि मेरे बच्चे उबाऊ होते तो यह मेरे लिए असहनीय होता। मुझे इन्हें वापस भेजना पड़ता।”

उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बच्चों को अनुशासित करने में कभी कोई समस्या नहीं आई, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके बच्चे बहुत स्मार्ट और बुद्धिमान हैं। उन्हें उनसे संवाद स्थापित करने में भी कभी कोई समस्या नहीं आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493