बिहार में बारिश से मौसम सुहावना

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश इलाकों में बदली छाए रहने और बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं, गया में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, भागलपुर में 19.2 डिग्री तथा पूर्णिया में 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, भागलपुर में 25.8 डिग्री, गया में 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना में 1.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493