शिलांग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मेघालय में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को उग्रवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) और युनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के संयुक्त शिविर का भंडाफोड़ किया। इस दौरा हुई गोलीबारी में एक उग्रवादी की मौत हो गई।
पूर्वी गारो हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख डेविस मारक ने आईएएनएस से कहा, “मामला नोकरेक चोटी के पास दुरामा की है। सुरक्षा बल उग्रवादियों के ठिकानों का पता लगा रहे थे। इसी दौरान उग्रवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।”
मेघालय के स्पेशल वेपंस एंड टैक्टिक्स (स्वाट) कमांडोज ने गारो हिल्स में उग्रवादी गतिविधियों को बेअसर करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।
मारे गए उग्रवादी की पहचान अभी तक उजागर नहीं हुई है। मारक ने प्राथमिक रिपोर्टो का हवाला देते हुए कहा कि पांच छह उग्रवादी घायल भी हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इलाका दुर्गम था इसलिए वे सुरक्षा बलों से बातचीत करने में सक्षम नहीं थे।
प्रशिक्षण शिविर से एक पिस्तौल, तात्कालिक विस्फोटक डिवाइस (आईईडी) और राशन जब्त किया गया है।
दुरामा पर्वतीय इलाका विशाल घना वन्यक्षेत्र है। उल्फा और जीएनएलए सुरक्षित अभ्यारण्य के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं।
dharmpath.com dharmpath