ऋचा चड्ढा ‘कैबरेट’ की हीरो : पूजा

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने बताया कि फिल्म ‘कैबरेट’ की मुख्य अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस फिल्म की हीरो हैं।

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने बताया कि फिल्म ‘कैबरेट’ की मुख्य अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इस फिल्म की हीरो हैं।

पूजा ने मंगलवार को फिल्म के सेट से कहा, “फिल्म में ऋचा का मजबूत किरदार है। वह फिल्म की हीरो हैं। वह फिल्म की आत्मा और सब कुछ हैं।”

फिल्म के एक दृश्य में धूम्रपान करने के बाद ऋचा कथित तौर पर बीमार हो गईं, क्योंकि वह असल जिंदगी में धूम्रपान नहीं करतीं। इसके चलते उन्होंने कुछ दिन की छुट्टी ले ली है।

पूजा ने इस बात से इंकार किया कि यह फिल्म हेलन की जिंदगी से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, “यह फिल्म किसी से प्रेरित नहीं है। यह मनोरंजन-जगत की हस्तियों और फिल्म उद्योग के कामकाज से संबंधित घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म किसी के जीवन से प्रेरित नहीं है। यह मीडिया है जो कह रहा है कि यह हेलन से संबंधित है।”

पूजा ने इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म से ऋचा का लुक साझा किया था। कौस्तव नारायण नियोगी द्वारा निर्देशित फिल्म पूजा भट्ट और भूषण कुमार द्वारा निर्मित है।

इस फिल्म के साथ क्रिकेटर एस. श्रीसंत भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493