एआईएडीएमके के नवनिर्वाचित विधायक सीनिवेल का निधन

चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नवनिर्वाचित विधायक एस.एस. सीनिवेल का बुधवार सुबह मदुरै के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

सीनिवेल (65) को पिछले दिनों हुई मतगणना से एक दिन पूर्व सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक थी।

मदुरै जिला चेन्नई से करीब 470 किलोमीटर दूर है और सीनिवेल मदुरै जिले के तिरुपरनकुंदरम से विधायक चुने गए थे।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री एवं एआईएडीएमके की महासचिव जे. जयललिता ने सीनिवेल के निधन पर शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493