चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की।
यहां जारी एक बयान में जयललिता ने कहा कि आर.वैथिलिंगम, ए.नवनीताकृष्णन, ए.विजय कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस.आर. बालासुब्रमण्यन पार्टी के अधिकारिक उम्मीदवार होंगे।
राज्यसभा में के.पी.रामालिंगम, एस.थंगवेलु (दोनों डीएमके), ए.वावानीताकृष्णन, पॉल मनोज पांडियन और ए. विलियम रवि बर्नाड (एआईएडीएमके) तथा कांग्रेस नेता ई.एम. सुदर्सन नचिअप्पन का छह साल का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा।
dharmpath.com dharmpath