एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बाकी बचे दो मुकाबलों में भारतीय टीम में बिना किसी बदलाव के खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

बुखार के कारण टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के स्वास्थ्य में सुधारा बाकी है और इस कारण वह रांची में 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम में 29 अक्टूबर को होने वाले चौथे और पांचवें मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक हुए तीन मैचों के बाद 2-1 से बढ़त हासिल की है।

मोहाली में हुए तीसरे मैच में भारत ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (80) और उपकप्तान विराट कोहली (नाबाद 154) की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत सात विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने धर्मशाला में जीत हासिल की थी लेकिन दिल्ली में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मंदीप सिंह और केदार जाधव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493