एचआईएल से पहले धौनी ने अपनी टीम रांची रेज को शुभकामना दी

भुवनेश्वर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस समय आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला में व्यस्त हैं, लेकिन हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का तीसरे संस्करण शुरू होने से पहले अपने स्वामित्व वाली हॉकी टीम रांची रेज को शुभकामना देना नहीं भूले।

हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का तीसरा संस्करण गुरुवार से शुरू हो रहा है।

रांची रेज के कप्तान और पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ एश्ले जैक्सन ने बुधवार को कहा कि वह टीम के सह-मालिक धौनी से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिल सके हैं, लेकिन बुधवार को उन्हें और टीम को धौनी की ओर से शुभकामना संदेश मिले।

इंग्लैंड के मिडफील्डर जैक्सन ने कहा, “मैं उनसे (धौनी) से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिला हूं, लेकिन हमें उनके संदेश मिले, जिसमें उन्होंने हमें टूर्नामेंट के लिए शुभकामना दी है। उनसे जब भी मुलाकात होगी वह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”

जैक्सन ने कहा, “धौनी का हमारे सह-मालिक के तौर पर होना हमारे लिए सम्मान की बात है।”

गुरुवार को कलिंगा लांसर्स और टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही रांची रेज के बीच मुकाबले से एचआईएल के तीसरे संस्करण का आगाज होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493