फिंच ने वाकयुद्ध पर वार्नर का समर्थन किया

एडिलेड, 21 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने भारत के साथ हुए पिछले मैच में मैदान पर हुई छींटाकशी मामले में साथी खिलाड़ी डेविड वार्नर के प्रति अपना समर्थन जताया है।

वार्नर का पक्ष लेते हुए फिंच ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों से जुबानी जंग की वार्नर की क्षमता से टीम को फायदा होता है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर फिंच ने कहा, “टीम में वार्नर की तरह का एक खिलाड़ी का होना अच्छा है।”

दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज फिंच के अनुसार कभी-कभी मैदान पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है और अपने गुस्से को वश में रखना मुश्किल हो जाता है।

फिंच ने कहा कि क्रिकेट में थोड़ी जगह वाकयुद्ध को भी दी जानी चाहिए, लेकिन यह ख्याल भी रखा जाना चाहिए कि वह व्यक्तिगत और घृणा पैदा करने वाला न हो।

गौरतलब है कि रविवार को त्रिकोणाीय श्रृंखला के दौरान भारत के साथ मुकाबले में रोहित शर्मा से उलझने के कारण वार्नर पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493