एटलेटिको मेड्रिड का ला लीगा खिताब जीतने का सपना अधूरा

मेड्रिड, 9 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड का इस सत्र में ला लीगा खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया है।

अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहे लीग के 2015-16 के सत्र में बार्सिलोना और रियल मेड्रिड ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। लेकिन, एटलेटिको को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियल ने रविवार को बर्नबू स्टेडियम में वालेंसिया को 3-2 को हराया, वहीं बार्सिलोना ने इस्पेनॉल क्लब को 5-0 से मात दी।

दूसरी ओर एटलेटिको का सपना लेवांते से 1-2 से हार का सामना करने के बाद सपना ही रह गया।

वर्तमान में लीग सूची में बार्सिलोना 88 अंकों के साथ शीर्ष पर है और रियल मेड्रिड उससे एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज है।

ला लीगा के अंतिम चरण में अगले शनिवार को बार्सिलोना का मुकाबला ग्रेनाडा से होगा, वहीं रियल की भिड़ंत डिपोर्टिवो ला कोरुना से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493